Posts

किसानो की फसलो का लाखो का नुकसान - आगरा

Image
आगरा ( विधाराम वर्मा )  पिनाहट ग्राम पंचायत रजौरा ,पिढौरा ,बलाई में तेज हवा के साथ हुई वर्षा,ओले भी पडे किसानों की फसलें हुई बरवाद जैसे गेंहू,सरसों आलू की फसलों को बहुत नुक्सान हो रहा है गेहूँ सभी पलट गए ! सरसों झरने लगी किसान हुए बर्वाद किसानों ने अपने परिवार को पालने के लिए खेत उगाई,भैज,बटाई पर लिए थे बो भी वर्षा ने सब फसलें छीड़ ली अभी तक किसानों के पास कोई भी अधिकारी नेता नही पहुचें जब चुनाव आता है तब किसानों के आकर पैर छूते हैं और कहते है कि अम्मा मेरी दादा मेरे भईया मेरे बाबा मेरे जब किसानो की फसलें नस्ट होरही तभी कोई नही आया समजाने के लिए किसी किसी के  घर तो बेटियों की सादी है  मार्च ,अप्रैल, मई अब बो किसान अपनी बेटियों की सादी केसे करेंगे 

कोरोना वायरस से कैसे बचें। - Indian Public News

Image

हाड़ौती की ऐतिहसिक विशाल पदयात्रा गुर्जर समाज के तत्वावधान मे अनेक स्थानों से देवधाम झाड़ोता मंदिर पर पहुंचेगी - Indian Public News

Image
सकतपुर, बारां राजस्थान ( मुकेश कुमार गोचर )  -  हाड़ौती की ऐतिहसिक विशाल पदयात्रा की तेयारिया जोरो पर हर वर्ष कि भांति गुर्जर समाज के तत्वावधान मे अनेक स्थानों से देवधाम झाड़ोता मंदिर पर पहुंचेगी पदयात्रा ये , जानकारी के अनुसार भीमराज गुर्जर , जमनालाल गुर्जर पूर्व सरपंच सिमलिया ने बताया कि 13 मार्च को दुधियाखेडी माता जी कनवास से गुर्जर समाज के तत्वावधान मे पंचम  पदयात्रा शुरू होगी ।  इसी प्रकार कोटा रगंबाडी से गुर्जर समाज के तत्वावधान मे तृतीय पदयात्रा रवाना होगी जिसका संगम आजादपुरा गांव मे दूधियाखेङी से आने वाली पदयात्रा मे होगा,  वही इसी प्रकार बोरीना कलां सांगोद से गुर्जर समाज कि चतुर्थ  पदयात्रा शुरू होगी ओर दोनो ही पदयात्राऐं सांगोद कस्बे मे सुल्तानपुर से आने वाली सातवीं  विशाल पदयात्रा  मे महासगंम होगा  जहां से चारों  स्थानों के पदयात्री एक साथ रवाना होकर कमोलर गांव मे रात्री विश्राम करेगे उसके बाद 14 मार्च शुक्रवार सुबह पदयात्री गेंहूखेडी, बपावर, लबानिया, आमलीजागीर, कराडियां हाडा, धूमेन, रामपुरियां होते हुए...

लाखो की फसल बर्बाद, किसान रोने को मजबूर - Indian Public News

Image
हाथरस, उत्तर प्रदेश ( अमित पचौरी ) -   जनपद हाथरस के रसगंवा गांव में कुदरत का एक ऐसा कहर बरसा सारी गेहूं की फसल तहस-नहस हो गयी ! अब ऐसे में किसान आत्महत्या करें या फिर कुछ और जी हां बीते कुछ दिनों पहले बरसात एवं तूफान के कारण गेहूं की फसल खेतों में कुछ इस तरह लोटपोट हो गयी मानो किसी ने बिछोना कर दिया हो। किसान अपने खेतों में रात-दिन एक करके अपनी फसल को उगाता है ।   दाना पानी खाद देता है उसके बावजूद कुदरत एक झटके में सब को बिखेर कर रख देती है हमारे रिपोर्टर ने जब गांव का रुख किया तो खेतों की तरफ नजर घुमाई , देखते ही देखते पूरे खेत खेत में लेटे हुए एवं बिछे हुए मिले । ऐसे में किसानों ने बताया कि उनकी फसल ही पूरे साल की मेहनत होती है एवं वह अपनी फसल पर पूर्ण रूप से निर्भर होते हैं क्योंकि फसल के अलावा किसान के पास कमाई कोई अन्य जरिया नहीं होता । लेकिन अगर फसल ही बर्बाद हो जाए तो किसान ऐसे में क्या कर सकता है इसलिए फसल की बर्बादी के लिए सरकार को एक अहम कदम उठाना चाहिए ।  फसल बीमा योजना का लाभ हर किसान को मिलना चाहिए ।  ताकि आने वाले समय ...

ठेकेदार ने उखाडी सडक, वाहन चालक परेशान सीसवाली राजस्थान - Indian Public News

Image
राजस्थान ( रविन्द्र कहार )  -  सीसवाली से तिसाया जाने वाली सम्पर्क सडक को  ठेकेदार द्वारा पुरी तरह उखाड़  फेंक कर मोटी गिट्टी बिछाकर काम बन्द कर दिया गया है जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही  पुरी तरह उखडी हुई  सड़क पर गहरे गड्डे पड गये है।जीससे निकले वाले  राहगीरो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।  उखड़ी हुई सड़क से मरीज को लेकर गुजरती 108 एम्बूलेन्स इस सडक से    रामपुरिया ,श्रीनाल,धुमरखेडी, आदि गांव जुडे हुऐ है जिससे निकलने वाले वाहन चालकों  गिट्टी में असंतुलित होकर चोटग्रस्त हो जाते हैं वही दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है।गांव वालो ने कई बार अधिकारियो को इस रोड के बारे मे भी अवगत करा चुके है पर  किसी ने ध्यान नही दिया। रिपोर्टर रविन्द्र कहार राजस्थान

सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त,वाहन चालक परेशान - Indian Public News

Image
राजस्थान (रविन्द्र कहार)  -  सीसवाली अन्ता मार्ग पर  बेयर हाउस के सामने बीच सड़क में हो रहे गड्डो से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बेयर हाउस के सामने की बस्ती मे नाली का निकास नहीं होने के कारण बस्ती के लोगों के मकानों से व्यर्थ निकलता पानी सड़क मार्ग पर बहने के कारण बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनमें गन्दा पानी भरा रहता है।  पानी बहने के कारण सड़क ख़राब हो चुकी  है।इस कारण  वाहन चालकों को आवागमन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क सीसवाली से अन्ता को जोड़ती है जिसकी हालत बिल्कुल खस्ता हो चुकी है जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा रहता है जो भी वाहन इस सड़क मार्ग से गुजरता है इन गड्ढों से धड़ाम से आवाज आती है कई दुपहिया वाहन चालक तो दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं जबकि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी के अधिकारी व कर्मचारी इसी मार्ग से गुजरते रहते हैं  इसके बावजूद भी इस सड़क मार्ग को पेच वर्क नहीं किया गया इस कारण धीरे-धीरे सड़क की हालत जर्जर होती जा रही है वहीं पंचायत विभाग की लापरवाही के कारण नाली निर्माण का...

ई-रिक्शा से लग रहा जाम, राहगीर परेशान - Indian Public News

Image
मऊ  (दुर्गेश विश्वकर्मा)    -   मऊ आइमा थाने चौराहे पर ई रिक्शा के सही तरीके से ना खड़े करने से आए दिन जाम लगा रहता है। इससे आने-जानेवाले वाहनों और राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं ई-रिक्शा चालक अचानक सड़क पार करने व रोकने से पीछे आ रही बड़ी गाड़ियां की टक्कर हो जाती है, जिससे गाड़ियों तथा गाड़ी में बैठे लोग चोटिल हो जाते हैं।  प्रयागराज- प्रतापगढ़ हाईवे मार्ग पर स्थित मऊआइमा थाने चौराहे पर ब्लॉक बाजार की तरफ जा रहा ई रिक्शा अचानक मोड़ लेने से पीछे से आ रहा चार पहिया वाहन टकरा गया। गाड़ी में बैठे लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ी के पीछे का हिस्सा पूरी तरीके से टूट गया। रिपोर्टर  दुर्गेश विश्वकर्मा प्रयागराज उत्तर प्रदेश

प्रयागराज पहुंचे पीएम का एअरपोर्ट पर सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत - Indian Public News

Image
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ( दुर्गेश विश्वकर्मा ) -   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एयरपोर्ट पर सुबह 10:50 पर ही पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगीनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन ने स्वागत किया। अपराह्न 11 बजे पीएम मोदी का हेलीकाप्टर परेड ग्राउंड पहुंच गया। सबसे पहले पीएम मोदी ने मन की बात की। इसके बाद 11:25 पर पीएम मोदी मंच पर पहुंचे। पीएम मोदी ने 18 हजार दिव्यांगों को उपकरण बांटेंगे। इसके पहले पीएम ने दिव्यांगों से मिलकर सीधे बातचीत भी की। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी रहे

पहले दिव्यांगों का लगाना पड़ता था दफ्तरों का चक्कर : प्रधानमंत्री - Indian Public News

Image
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ( दुर्गेश विश्वकर्मा )  -   प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगों को उपकरण बांटने के बाद कोई राजनीतिक भाषण नहीं दिया। पीएम ने दिव्यांगों को होने वाली पहले की दिक्कतें फिर अपनी सरकार से मिलनेवाली सुविधाओं पर चर्चा की। कहा, पहले दिव्यांगों को दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था। पहले की सरकारों ने आपकी तकलीफ को जिस गंभीरता से सुनना चाहिए था उस पर ध्यान नहीं दिया। हमने आपका साथी, सेवक बनकर, एक-एक दिक्कतों के बारे में सोचा और उन्हें दूर करने का प्रयास किया है। पहले की सरकारों में इस तरह के कैंप मेगा कैंप नहीं लगते थे। बीचे पांच साल में हमारी सरकार ने 9 हजार कैंप लगाए हैं। कहा, साथियों आप वह समय याद करिए जब सरकारी इमारतों में जाने के लिए आपको दिक्कत होती थी। अब हमारी सरकार ने सुगम्य भारत अभियान चलाकर दिव्यांगों का जीवन सुगम्य बनाने का काम किया। सात सौ से अधिक रेलवे स्टेशन, एअरपोर्ट दिव्यांगों के लिए सुगम बनाई जा चुकी है। शेष को जोड़ा जा रहा है। नई इमारतों में पहले से ही ध्यान रखा जा रहा है कि दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल हो।...

ग्रामीण सफाई अभियान को लेकर हुये जागरूक और पुरा गांव किया साफ। - Indian Public News

Image
हाथरस, उत्तर प्रदेश ( अमित पचौरी )  -  भारत सरकार आज सफाई अभियान पर लाखों और करोड़ों खर्च कर रही है जिसमें गांव कस्बे शहर सभी जगह पर सफाई अभियान चलाए जाते हैं और इनके लिए तैनाती की जाती है हाथरस के रसगवां गांव में आज तक कोई सफाई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया था गांव के लोगों ने मिलकर डीपीआरओ से मुलाकात की एवं अपने गांव की शिकायत दर्ज कराई उसके अगले दिन टीम गांव में सफाई के लिए पहुंच गई जहां पर सफाई कर्मचारियों के साथ गांव वालों ने भी काफी सहयोग दिया एवं गांव को सफाई अभियान के तहत सभी नालियां सड़कें खड़ंजा कूड़ा करकट साफ किया गया !    गांव की इस अभियान में मौजूद रहे पिपेंद्र कुमार ठेकेदार सफाई कर्मचारी , ब्रजेश कुमार ,   सफाई कर्मचारी , पुष्पेन्द्र कुमार वघेल ,  मा. अमित पचौरी कान्हा रावत सेना जिला उपाध्यक्ष। रिपोर्टर अमित पचौरी हाथरस, उत्तर प्रदेश

मुसीबत में फसे तेंदुए की बचाई जान, मध्यप्रदेश- Indian Public News

Image
सिवनी, मध्यप्रदेश ( उमैर कुरेशी ) -   सिवनी जिले के पेंच पार्क की 15 सदस्यीय टीम ने सिवनी के  पड़ोसी जिले नरसिंगपुर के गोटिटोरिया जंगल से लगे गाँव मऊ की एक पानी से भरी झील के समीप तार ओर झाड़ियों में उलझे तेंदुआ की जान बचाने में सफलता हासिल की है। तकलीफ़ में फसे तेंदुआ की दहाड़ से कई घण्टे छेत्र में दहशत बनी रही तेंदुआ किन कारणों से जाल में फसा था इस बात की हालांकि पुष्टि नही हो पाई। गौरतलब हो कि ग्रामीण छेत्र में अचानक तेंदुआ दिख जाने से छेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। गाँव वालों की सूचना पर ही जंगल विभाग ने रेस्क्यू कार्य शुरू तो कर दिया था लेकिन पर्याप्त साधन न होने की वजह से लम्बी मशक्कत करने के बाद भी फसे तेंदुए को आज़ाद करने असफल रहे जिसके बाद जंगल विभाग की 4 से 5 टीमे तेंदुए की निगरानी करती रही वही आला अधिकारियों ने मौके की नजाकत को भांपते हुए सिवनी जिले की टीम को रेस्क्यू करने बुलाया गया। आप अपने स्क्रीन लाइव वीडियो में देख सकते है कि सिवनी के पेच पार्क की एक्सपर्ट टीम ने किस प्रकार एक मुसीबत में फसे तेंदुए को तारो के जाल और झाड़ियों से कैसे निजात दिलाने...

खेल के मैदान से होकर जा रहे है हाईवोल्टेज तार, कई बार हादसा होने से बचा। India Public News

Image
राजस्थान  ( ओमसिंह राजपुरोहित )-  बाड़मेर सराणा गांव मे खेल मैदान से गुजरे हाई वोल्टेज तार ऐसे मे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । ऐसे मे कभी बड़ा हादसा हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा विद्युत विभाग को इसकी सुचना की गयी ।  अभी तक कोई करवाई नहीं की इस क्रिकेट ग्राउण्ड की बात की जाय तो लाखो रूपये हड़प लिए लेकिन ग्राउण्ड का काम अभी भी अटका हुआ है।  रिपोटर ओमसिंह राजपुरोहित राजस्थान , सराणा

मलवा की रामलीला में धनुष यज्ञ का हुआ जीवंत मंचन

Image
फतेहपुर ( आलोक गौड )।मलवा कस्बे मे आयोजित चार दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन धनुष यज्ञ का जीवंत मंचन किया गया जिसे देख कर के दर्शकों ने जय श्री राम का गगनभेदी उद्घोष किया ।कस्बा में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के दूसरे दिन कलाकारों ने जनक विलाप,धनुष यज्ञ,लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया जिसे देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांव से दर्शक पहुंचे।कलाकारों ने जीवंत मंचन करके सबका मन मोह लिया। दिखाया कि पुत्री के विवाह के लिए राजा जनक ने धनुष यज्ञ का आयोजन किया है जिसमें राजा पहुंचते हैं और प्रण के अनुसार कोई भी धनुष को तोड़ना तो दूर हिला भी नहीं पाता है इससे दुखी जनक पुत्री के विवाह के लिए चिंतित दिखाई देते हैं और उनका विलाप सुनकर के लोग दुखी हो जाते हैं।गुरु की आज्ञा पाकर के श्री राम धनुष को एक ही बार में तोड़ देते हैं। सीता सखियों सहित मंगल गान के बीच श्रीराम को वरमाला पहना देती है। इस दृश्य के बाद दर्शक जय जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष करते हैं।मंदराचल पर्वत पर तपस्या में लीन भार्गव परशुराम धनुष टूटने की कर्कश आवाज से अचंभित हो जनकपुरी में पहुंचते हैं और धनुष तोड़ने वाले को समाज से अलग ...

IGNOU ने पर्यटन और जलवायु परिवर्तन पर शुरू किए नए कोर्स

Image
नई दिल्ली:  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 26 नए शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किए हैं. इन नए कार्यक्रमों में से 3 सामान्य स्नातक स्तर के, 9 स्नातक ऑनर्स स्तर के और 3 ऑनलाइन कार्यक्रम हैं. इन सभी कार्यक्रमों को स्वास्थ्य विज्ञान, व्यवसायिक क्षेत्र, पर्यटन, जलवायु परिवर्तन, योग आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है. सोमवार को इग्नू का 33वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. समारोह के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए कार्यक्रमों की जानकारी दी. समारोह में पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने विभिन्न कार्यक्रमों में डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र प्रदान किए और 50 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया. मंत्री निशंक ने प्रतिष्ठा और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, "आपकी उपलब्धि, आपके शिक्षकों और आपके अभिभावकों का आशीर्वाद है, जिन्होंने आपको निर्देशित किया और प्रतिष्ठा प्राप्त करने में आपकी सहायता की." उन्होंने वर्तमान समय में आवश्यक अकादमिक कार्यक्...

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व वीके सिंह ने लिया हवाई सर्वेक्षण का जायजा

Image
उत्तरकाशी ( राजेन्द्र सिंह चौहान )-  सूबे के मुख्यमंत्री  माननीय  त्रिवेन्द्र सिंह रावत व केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री सेवानिवृत जरनल वीके सिंह ने चार धाम परियोजना के अन्तर्गत चिन्यालीसौड़, धरासू, जानकीचटृ, बड़कोट,में हो रहे कार्यों का तथा गंगोत्री में भैरवघाटी का भी हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया । हवाई सर्वेक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री मातली हैलीपैड पहुंचे क्षेत्रीय विधायक गंगोत्री व भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया । मित्र पुलिस तथा हिम वीर के जवानों द्वारा मुख्यमंत्री श्री रावत तथा केन्द्रीय मंत्री श्री वीके सिंह को गार्ड अॅाफ आनर की सलामी दी गयी । मातली आईटीबीपी बैठक कक्ष में गंगोत्री विधायक श्री रावत ने माननीय मुख्यमंत्री व माननीय केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह, शाॅल ,तथा अनवील उत्तरकाशी कैलेन्डर 2020 भेंट करते हुये आगामी चार धाम यात्रा सबंधी कार्यों के बारे में वार्ता की । चार धाम परियोजना के तहत जनपद  में हो रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये जिलाधिकारी डा0 आशी...

मेरठ: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोलियों से महिला की गई जान, आधा दर्जन जख्मी

Image
मेरठ: :  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थिरोट गांव में जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में लोगों ने गोलियां चला दीं. घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने बताया कि थिरोट गांव के दस बीघा जमीन को लेकर वहाब और इंशाल्लाह के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है. दो साल पहले भी इस जमीन और उसकी फसल को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में गोलियां चली थीं और और कई लोगों को जेल जाना पड़ा था. उन्होंने बताया कि दोनों ही पक्ष जमीन पर अपना हक बताते हैं. आज सुबह खेत में खड़ी गन्ने की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा गाली-गलौच से शुरू हुआ और अंत में गोलियां चलीं. इसमें एक पक्ष की महिला गुलशमा (23), पत्नी हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई. हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुलशमा के देवर जब्बार ने छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. थाना प्र...

गोलू अरोड़ा ने की कावड़ियों के लिए उचित व्यवस्था की मांग

Image
दिल्ली क्राइम प्रेस मुरादाबाद। समाजसेवी व शिवसेना के कर्मठ कार्यकर्ता व जिला सचिव गोलू अरोड़ा ने शिवरात्रि के मद्देनजर प्रशासन से अपील की है कि हरिद्वार व ऋषिकेश से होकर आने जाने वाले शिवभक्तों को किसी भी परेशानी से न जूझना पड़े, जिसके लिए गोलू अरोड़ा ने कहा है कि कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए तथा ठहरने का उचित प्रबंध किया जाए। क्योकि शिवरात्रि का पर्व समस्त हिंदू का महापर्व है, जो सम्पूर्ण भारत मे मनाया जाता है। रिपोर्ट- वीरेन्द्र कुमार

गैस सिलेंडर के दाम में बेहतासा वॄर्दि आम जनता के साथ धोखा

Image
कानपुर -   कानपुर से प्रसपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव और प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम यादव ने कहा की रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर केंद्र सरकार आम जनता को धोखा देने का काम कर रही है महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र में शासन में आने वाली भाजपा सरकार आज बेहतासा सभी चीजों में वृद्धि कर आम जनता को छलने का काम कर रही है|   इस बेहद  वृद्धि से देश के करोड़ों परिवार की जेब से सालाना 12 सिलेंडर की औसत से हजारों करोड़ रुपए जबरन आम जनता से इकट्ठे किए जा रहे इस तानाशाही रवैए से जनता बेहद परेशान और हताश निराश है इससे गरीब महिलाओं और गृहणियों के गृहस्ती पूरी तरीके से चरमरा जाएगी| वहीं दूसरी और चालू वित्त वर्ष में खाने पीने की चीजें और मिट्टी के तेल पर भी केंद्र सरकार ने सब्सिडी पर कटौती की जो कि हर तरफ से जनता पर चौतरफा मार है,  2014 में प्याज की कीमत मात्र ₹17 किलो थी जो कि आज वर्तमान समय में अभी भी ₹74 किलो से नीचे नहीं आ रही है और उस समय प्याज ₹16 किलो था जो जो कि आज ₹35 किलो से नीचे नहीं आ रहा खाने का तेल जहां आज भी ₹135 किलो है और लहसुन व जीरा...

शांहजहांपुर में रोजगार सेवकों ने मानदेय की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

Image
शाहजहांपुर , उत्तर प्रदेश-    भावलखेड़ा को ज्ञापन सौंपा। शास्त्री ने कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत लगभग 37 हजार ग्राम रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय शीघ्र दिलाया जाए। सरकार द्वारा रुपये 6000 प्रति माह दिया जाना तय किया गया था, होली का पर्व नजदीक है, जिस कारण मानदेय का भुगतान अतिशीघ्र किया जाए।  नगर निगम में जो ग्राम पंचायतें विलय हुई हैं, उनके ग्राम रोजगार सेवकों को रिक्त पड़ी ग्राम पंचायतों में तैनात किया जाए, ताकि उनका भविष्य खराब न हो, यदि सरकार ने उक्त समस्या का समाधान नहीं किया तो 17 फरवरी 2020 को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान बैठक में पिंटू यादव, कुलदीप सागर, मनोज वर्मा, हीरा लाल वर्मा, रविंद्र पाल, दाताराम मौर्य, अंकित सिंह, विमल सिंह, सोनी देवी, जितेंद्र, संदीप, प्रमोद, धीरेंद्र, महेश कुमार, रमेश कुमार, माधवराम आदि ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। रिपोर्टर शिवम शर्मा, शाहजहाँपुर

जलालाबाद से आल्हागंज तक की रोड़ का एक ऐसा खतरनाक नजारा, गढ्ढो में सड़क या सड़क में गढ्ढे है कुछ समझ नही आता।

Image
शाहजहाँपुर -   ये है जलालाबाद से अल्लाहगंज रोड का नजारा सड़क में गढ्ढा या गढ्ढे में सड़क,समझ मे नही आता।  सड़कें गढ्ढा मुक्त करने के नाम पर लाखों का घोटाला शाहजहाँपुर(अल्हागंज)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निदेर्श दिया थ कि प्रदेश के समस्त मार्ग 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त कर दिए जाएं।  लेकिन अल्हागंज से जलालाबाद जाने बाले NH हाइवे पर सड़क में गढ्ढे नही बल्कि गढ्ढे में सड़क है। जबकि एक साल पहले इस सड़क को गढ्ढा मुक्त किया गया था। योगी जी महाराज ठेकेदारों के माध्यम से PWD विभाग ने गढ्ढा मुक्त सड़क करने के नाम पर लाखों का गोलमाल कर लिया। यदि इनके गोलमाल और अफसर साही पर रोक नही लगाई गई तो उत्तर प्रदेश का हाल दिल्ली से गया गुजरा होगा। रिपोर्टर पुष्पेन्द्र भदौरिया, शाहजहाँपुर

जिलाधिकारी द्वारा अनशन पर बैठे के पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उसके निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।

Image
सुलतानपुर,  -   माध्यमिक शिक्षा संघ सुलतानपुर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव पाण्डेय द्वारा शासन विरोधी, शिक्षक विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने तथा विभिन्न समस्याओं के निराकरण न होने पर इन परिस्थितियों में जनपद के माध्यमिक शिक्षकों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद 2020 की परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक के रहते करायी जाती है, तो सभी बहिष्कार के सम्बन्ध में 10 फरवरी से अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा आज अपरान्ह में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहंुचकर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर पदाधिकारियों से वार्ताकर अपने हाथों से जूस पिलाकर अनशन को समाप्त कराया और कहा कि शिक्षकों की मांग को जनपद प्रभारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह के संज्ञान में लाया जा चुका है। आपका मा0 मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित पत्र को शासन को भेजकर जिला विद्यालय निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी तथा विभिन्न मांगों पर भी विचार किये जायेंगे।   ...

पत्रकारिता पहले एक मिशन था अब पूर्ण व्यापार के साथ दलाली में तब्दील हो गया है। - Indian Public News

Image
मेरठ ( सचिन शिवालिया )  - पत्रकारिता  पहले  मिशन था  अब  पूर्ण  व्यापार  के  साथ  दलाली  में  परिवर्तित  हो  गया  है वजह  कॉर्पोरेट घरानों  का  मिडिया  जगत  में  बड़ी  हिस्से  दारी  निभाना  है अब  बड़ी  संस्थाने  सत्ता  के  हाथो व्यापारिक  रूप से  हिस्सेदारी  निभाती  हैं जिसमे भूमिका बेहद घटिया होती  है  इसका  परिणाम  दूरगामी  कैंसर  की  भांति  होगा  जिसे  सही  करना  बड़ी  चुनौती  होगी  आज आप और  हम जिस पायदान पर  खड़े उसकी  प्रमुख  वजह  मिडिया  ही  है  और  स्तेमाल हमारे बीच का  जर्नलिस्ट होता  रहा  है संस्थानों  के  अंतिम  पायदान पर  रहने  वाला  फोटो जर्नलिस्ट-  जर्नलिस्ट  तो  मात्र मोहरा  भर  होता  है उसका  शोषण कर ख़बर...