ग्रामीण सफाई अभियान को लेकर हुये जागरूक और पुरा गांव किया साफ। - Indian Public News
हाथरस, उत्तर प्रदेश (अमित पचौरी) - भारत सरकार आज सफाई अभियान पर लाखों और करोड़ों खर्च कर रही है जिसमें गांव कस्बे शहर सभी जगह पर सफाई अभियान चलाए जाते हैं और इनके लिए तैनाती की जाती है
हाथरस के रसगवां गांव में आज तक कोई सफाई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया था गांव के लोगों ने मिलकर डीपीआरओ से मुलाकात की एवं अपने गांव की शिकायत दर्ज कराई उसके अगले दिन टीम गांव में सफाई के लिए पहुंच गई जहां पर सफाई कर्मचारियों के साथ गांव वालों ने भी काफी सहयोग दिया एवं गांव को सफाई अभियान के तहत सभी नालियां सड़कें खड़ंजा कूड़ा करकट साफ किया गया !
गांव की इस अभियान में मौजूद रहे पिपेंद्र कुमार ठेकेदार सफाई कर्मचारी , ब्रजेश कुमार , सफाई कर्मचारी , पुष्पेन्द्र कुमार वघेल , मा. अमित पचौरी कान्हा रावत सेना जिला उपाध्यक्ष।
रिपोर्टर
अमित पचौरी
हाथरस, उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment