मुसीबत में फसे तेंदुए की बचाई जान, मध्यप्रदेश- Indian Public News

सिवनी, मध्यप्रदेश (उमैर कुरेशी) -  सिवनी जिले के पेंच पार्क की 15 सदस्यीय टीम ने सिवनी के  पड़ोसी जिले नरसिंगपुर के गोटिटोरिया जंगल से लगे गाँव मऊ की एक पानी से भरी झील के समीप तार ओर झाड़ियों में उलझे तेंदुआ की जान बचाने में सफलता हासिल की है।
तकलीफ़ में फसे तेंदुआ की दहाड़ से कई घण्टे छेत्र में दहशत बनी रही तेंदुआ किन कारणों से जाल में फसा था इस बात की हालांकि पुष्टि नही हो पाई।
गौरतलब हो कि ग्रामीण छेत्र में अचानक तेंदुआ दिख जाने से छेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। गाँव वालों की सूचना पर ही जंगल विभाग ने रेस्क्यू कार्य शुरू तो कर दिया था लेकिन पर्याप्त साधन न होने की वजह से लम्बी मशक्कत करने के बाद भी फसे तेंदुए को आज़ाद करने असफल रहे जिसके बाद जंगल विभाग की 4 से 5 टीमे तेंदुए की निगरानी करती रही वही आला अधिकारियों ने मौके की नजाकत को भांपते हुए सिवनी जिले की टीम को रेस्क्यू करने बुलाया गया।
आप अपने स्क्रीन लाइव वीडियो में देख सकते है कि सिवनी के पेच पार्क की एक्सपर्ट टीम ने किस प्रकार एक मुसीबत में फसे तेंदुए को तारो के जाल और झाड़ियों से कैसे निजात दिलाने  में  सफलता हासिल की ।


रिपोर्टर
उमैर कुरेशी
सिवनी, मध्यप्रदेश

Comments