पत्रकारिता पहले एक मिशन था अब पूर्ण व्यापार के साथ दलाली में तब्दील हो गया है। - Indian Public News
मेरठ (सचिन शिवालिया) - पत्रकारिता पहले मिशन था अब पूर्ण व्यापार के साथ दलाली में परिवर्तित हो गया है वजह कॉर्पोरेट घरानों का मिडिया जगत में बड़ी हिस्से दारी निभाना है अब बड़ी संस्थाने सत्ता के हाथो व्यापारिक रूप से हिस्सेदारी निभाती हैं जिसमे भूमिका बेहद घटिया होती है इसका परिणाम दूरगामी कैंसर की भांति होगा जिसे सही करना बड़ी चुनौती होगी आज आप और हम जिस पायदान पर खड़े उसकी प्रमुख वजह मिडिया ही है और स्तेमाल हमारे बीच का जर्नलिस्ट होता रहा है संस्थानों के अंतिम पायदान पर रहने वाला फोटो जर्नलिस्ट- जर्नलिस्ट तो मात्र मोहरा भर होता है उसका शोषण कर ख़बरों को बेचने का काम मालिकान करते हैं पर गालियाँ जर्नलिस्ट खाने को मजबूर है
साथियों आज समाज में झूठ को सच की भांति परोसा जा रहा है
सच बिकने को तैयार नहीं है कारण सच को परोसने का काम छोटी मिडिया संस्थाने करती हैं जिन्हें लगातार सत्ता द्वारा अनेको हथखंडे अपना कर बंद करने का प्रयास किया जा रहा है आर्थिक स्थितियों से मजबूर होकर संस्थाने बंद हो रही है जिसमे आमजन की भी प्रमुख भूमिकाएं है कारण निरंतर सहियोग न करना है आने वाले समय में सच को जानना परखना पड़ेगा कौन सच है कौन झूठा है दोनों आमजन के लिए चुनौती पूर्ण होगा समय रहते आमजन द्वारा छोटी /मंझोली संस्थानों को बचाया नहीं गया तो परिणाम आमजन को भुगतना होगा
-आमजन से अपील है वो कार्पोरेट घरानों को मदद करने से अच्छा है अपने छेत्रीय मिडिया को आर्थिक मजबूती प्रदान करें विज्ञापन सूचनाओं में प्रमुखता दें ..
सचिन शिवालिया
Comments
Post a Comment