ई-रिक्शा से लग रहा जाम, राहगीर परेशान - Indian Public News

मऊ (दुर्गेश विश्वकर्मा)   -   मऊ आइमा थाने चौराहे पर ई रिक्शा के सही तरीके से ना खड़े करने से आए दिन जाम लगा रहता है। इससे आने-जानेवाले वाहनों और राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यही नहीं ई-रिक्शा चालक अचानक सड़क पार करने व रोकने से पीछे आ रही बड़ी गाड़ियां की टक्कर हो जाती है, जिससे गाड़ियों तथा गाड़ी में बैठे लोग चोटिल हो जाते हैं।  प्रयागराज- प्रतापगढ़ हाईवे मार्ग पर स्थित मऊआइमा थाने चौराहे पर ब्लॉक बाजार की तरफ जा रहा ई रिक्शा अचानक मोड़ लेने से पीछे से आ रहा चार पहिया वाहन टकरा गया। गाड़ी में बैठे लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ी के पीछे का हिस्सा पूरी तरीके से टूट गया।


रिपोर्टर
 दुर्गेश विश्वकर्मा
प्रयागराज उत्तर प्रदेश

Comments