हाड़ौती की ऐतिहसिक विशाल पदयात्रा गुर्जर समाज के तत्वावधान मे अनेक स्थानों से देवधाम झाड़ोता मंदिर पर पहुंचेगी - Indian Public News
सकतपुर, बारां राजस्थान (मुकेश कुमार गोचर) - हाड़ौती की ऐतिहसिक विशाल पदयात्रा की तेयारिया जोरो पर हर वर्ष कि भांति गुर्जर समाज के तत्वावधान मे अनेक स्थानों से देवधाम झाड़ोता मंदिर पर पहुंचेगी पदयात्रा ये , जानकारी के अनुसार भीमराज गुर्जर , जमनालाल गुर्जर पूर्व सरपंच सिमलिया ने बताया कि 13 मार्च को दुधियाखेडी माता जी कनवास से गुर्जर समाज के तत्वावधान मे पंचम पदयात्रा शुरू होगी ।
इसी प्रकार कोटा रगंबाडी से गुर्जर समाज के तत्वावधान मे तृतीय पदयात्रा रवाना होगी जिसका संगम आजादपुरा गांव मे दूधियाखेङी से आने वाली पदयात्रा मे होगा, वही इसी प्रकार बोरीना कलां सांगोद से गुर्जर समाज कि चतुर्थ पदयात्रा शुरू होगी ओर दोनो ही पदयात्राऐं सांगोद कस्बे मे सुल्तानपुर से आने वाली सातवीं विशाल पदयात्रा मे महासगंम होगा
जहां से चारों स्थानों के पदयात्री एक साथ रवाना होकर कमोलर गांव मे रात्री विश्राम करेगे उसके बाद 14 मार्च शुक्रवार सुबह पदयात्री गेंहूखेडी, बपावर, लबानिया, आमलीजागीर, कराडियां हाडा, धूमेन, रामपुरियां होते हुए देवधाम झाड़ोता मंदिर पर पहुंचेगे जहां पर सभी पदयात्रियों का देवधाम झाड़ोता पुण्यार्थ समिति कि ओर से स्वागत किया जायेगा,
उस के बाद दोपहर तीन बजे से महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम शुरू होगा वही रात आठ बजे रात्रि जागरण का आयोजन शुरू होगा जिसमे कलाकार भोजराज गुर्जर एण्ड पार्टी बूंदी व देवा गुर्जर दसलाणा एण्ड पार्टी कि ओर से भव्य भजंनो कि प्रस्तुति पेश कि जायेगी कार्यक्रम को लेकर तेयारिया शुरू हो गई है,
रिपोर्टर
मुकेश कुमार गोचर
बांरा, राजस्थान
Comments
Post a Comment