सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त,वाहन चालक परेशान - Indian Public News

राजस्थान (रविन्द्र कहार)  -  सीसवाली अन्ता मार्ग पर  बेयर हाउस के सामने बीच सड़क में हो रहे गड्डो से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बेयर हाउस के सामने की बस्ती मे नाली का निकास नहीं होने के कारण बस्ती के लोगों के मकानों से व्यर्थ निकलता पानी सड़क मार्ग पर बहने के कारण बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनमें गन्दा पानी भरा रहता है।
 पानी बहने के कारण सड़क ख़राब हो चुकी  है।इस कारण  वाहन चालकों को आवागमन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह सड़क सीसवाली से अन्ता को जोड़ती है जिसकी हालत बिल्कुल खस्ता हो चुकी है जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा रहता है जो भी वाहन इस सड़क मार्ग से गुजरता है इन गड्ढों से धड़ाम से आवाज आती है कई दुपहिया वाहन चालक तो दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं जबकि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी के अधिकारी व कर्मचारी इसी मार्ग से गुजरते रहते हैं  इसके बावजूद भी इस सड़क मार्ग को पेच वर्क नहीं किया गया इस कारण धीरे-धीरे सड़क की हालत जर्जर होती जा रही है वहीं पंचायत विभाग की लापरवाही के कारण नाली निर्माण का कार्य नहीं करवाऐ जाने के कारण पुरे रोड पर बड़े बड़े गड्ढे हो ग्रे है जिस कारण से इस सड़क पर कभी भी भारी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।

रिपोर्टर
रविन्द्र कहार
राजस्थान

Comments