ठेकेदार ने उखाडी सडक, वाहन चालक परेशान सीसवाली राजस्थान - Indian Public News
राजस्थान (रविन्द्र कहार) - सीसवाली से तिसाया जाने वाली सम्पर्क सडक को ठेकेदार द्वारा पुरी तरह उखाड़ फेंक कर मोटी गिट्टी बिछाकर काम बन्द कर दिया गया है जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही पुरी तरह उखडी हुई सड़क पर गहरे गड्डे पड गये है।जीससे निकले वाले राहगीरो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
इस सडक से रामपुरिया ,श्रीनाल,धुमरखेडी, आदि गांव जुडे हुऐ है जिससे निकलने वाले वाहन चालकों गिट्टी में असंतुलित होकर चोटग्रस्त हो जाते हैं वही दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है।गांव वालो ने कई बार अधिकारियो को इस रोड के बारे मे भी अवगत करा चुके है पर किसी ने ध्यान नही दिया।
रिपोर्टर
रविन्द्र कहार
राजस्थान

Comments
Post a Comment