गैस सिलेंडर के दाम में बेहतासा वॄर्दि आम जनता के साथ धोखा

कानपुर -   कानपुर से प्रसपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव और प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम यादव ने कहा की रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर केंद्र सरकार आम जनता को धोखा देने का काम कर रही है महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र में शासन में आने वाली भाजपा सरकार आज बेहतासा सभी चीजों में वृद्धि कर आम जनता को छलने का काम कर रही है|   इस बेहद  वृद्धि से देश के करोड़ों परिवार की जेब से सालाना 12 सिलेंडर की औसत से हजारों करोड़ रुपए जबरन आम जनता से इकट्ठे किए जा रहे इस तानाशाही रवैए से जनता बेहद परेशान और हताश निराश है इससे गरीब महिलाओं और गृहणियों के गृहस्ती पूरी तरीके से चरमरा जाएगी| वहीं दूसरी और चालू वित्त वर्ष में खाने पीने की चीजें और मिट्टी के तेल पर भी केंद्र सरकार ने सब्सिडी पर कटौती की जो कि हर तरफ से जनता पर चौतरफा मार है, 
2014 में प्याज की कीमत मात्र ₹17 किलो थी जो कि आज वर्तमान समय में अभी भी ₹74 किलो से नीचे नहीं आ रही है और उस समय प्याज ₹16 किलो था जो जो कि आज ₹35 किलो से नीचे नहीं आ रहा खाने का तेल जहां आज भी ₹135 किलो है और लहसुन व जीरा तो आज गरीब और मध्यम वर्ग की खाने की थाली से पूरी तरीके से गायब हो चुका है , जो लोग यह वादा करते थे कि हम महंगाई पर मार करेंगे वही लोग आज महिलाओं और गृहणियों के बजट पर मार कर रहे हैं जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम कम हो रहे हैं वहीं लगातार इनके दामों में बढ़ोतरी कर कर जनता के बजट को बिगाड़ा जा रहा है| 
प्रसपा नेता शुभम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल बढ़े हुए दामों को वापस लेना चाहिए जिससे जनता राहत की सांस ले सके |



रिपोर्टर
शुभम यादव
प्रदेश सचिव/प्रदेश मीडिया प्रभारी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश कानपुर

Comments